JEE Main Exam 2020 Date | National Testing Agency (NTA) Notification July Week JEE Main Examination Date | जुलाई के पहले सप्ताह में जेईई की परीक्षा वाला वायरल नोटिस गलत, एनटीए ने कहा- अफवाहों से बचें IndiaQue Apr 18, 2020, 10:01 AM IST जेईई मेन को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जरूरी नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन में एनटीए ने जुलाई के पहले सप्ताह में होने वाली जेईई मेन की वायरल हो रही खबर को गलत बताया है। इसे साथ ही स्टूडेंट्स से अपील है कि वे इस वायरल खबर से भ्रमित न हों। परीक्षा से जुड़ी सही जानकारी के लिए सिर्फ एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट www.nta.ac.in पर लेटेस्ट अपडेट चेक करने की सलाह भी दी है।












