कन्नौज: बस-ट्रक में जबरदस्त टक्कर के बाद लगी भीषण आग, 20 लाेगाें की जिंदा जलने से मौत, पीएम ने जताया दुख
चैतन्य भारत न्यूज
कन्नौज. उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां के जीटी रोड हाइवे पर डबल डेकर बस और ट्रक में टक्कर हो गई, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में बस में सवार 20 यात्रियों की जलकर मौत हो गई, वहीं, 21 लोग घायल हैं।
Around 20 people feared killed in a massive fire that broke out following a collision between a bus and a truck near Chiloi village in UP's Kannauj.
— Press Trust of India (@PTI_News) January 10, 2020
बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
घटना शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे की है। हादसा उस समय हुआ जब बस कन्नौज के गुरसहायगंज से जयपुर जा रही थी। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा जीटी रोड पर छिबरामऊ के घिलोई गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसके बाद बस और ट्रक दोनों ही जल कर खाक हो गए। बस में 40 से ज्यादा यात्री थे। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने जनपद कन्नौज में डबल डेकर बस में आग लगने की घटना का त्वरित संज्ञान लिया है।
मुख्यमंत्री जी ने जनपद कन्नौज के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने और यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) January 10, 2020
कन्नौज के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि, 'बस में करीब 43 लोग सवार थे। हादसे में 21 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें रेस्क्यू कर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है।' उन्होंने कहा, बस फर्रुखाबाद की थी। 26 यात्री गुरसहायगंज और 17 यात्री छिबरामऊ से सवार हुए थे।
Kannauj: A bus carrying 50 passengers catches fire after collision with a truck on GT Road. Fire tenders have rushed to the spot. More details awaited pic.twitter.com/aRdZC8ElhG
— ANI UP (@ANINewsUP) January 10, 2020
मृतकों के परिजनों को 2 लाख मुआवजे का ऐलान
राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लिया और दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि, 'घायलों की हरसंभव मदद की जा रही है।' साथ ही सीएम योगी ने घायलों को 50 हजार और मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही योगी ने कन्नौज के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने और यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए।
IG (Kanpur range) Mohit Agarwal: The bodies are badly burned, their bones are scattered,so only a DNA test will determine the death toll. Prima facie bodies of 8-10 people seem to be on the bus but the damage is so extensive that casualties can be determined only through DNA test https://t.co/v7RR2Etnka
— ANI UP (@ANINewsUP) January 11, 2020
पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख
हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर दुख जताया। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा कि, 'मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'
प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, बस पूरी तरह से यात्रियों से भरी हुई थी। बस में आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, 'टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई। जिसके बाद लोगों ने बस से निकलने की भी कोशिश की। हालांकि बस में से सिर्फ 10-12 लोग ही उतरने में कामयाब हो सके और बाकी लोग बस में ही फंस गए।
ये भी पढ़े....
जम्मू-कश्मीर : राजौरी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 10 लोगों की मौत, कई घायल
दिल्ली में 15 दिन में दूसरा बड़ा हादसा, किराड़ी में 9 लोगों की जिंदा जलने से मौत, 3 गंभीर घायल
राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा, दो मिनी बसों में भीषण टक्कर, 12 लोगों की मौत
Read the full article