लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थियों के पठन-पाठन का कोई नुकसान न हो इसके लिए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ पहले से ही ऑनलाइन कक्षाएं चला रहा है, जिसमें छात्रों को सभी विषयों के इ कंटेंट भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर टीएन सिंह ने ऑनलाइन बैठक कर अपने शिक्षकों के सामने विद्यार्थियों के समस्याओं एवं उनके शिक्षा संबंधित कई और सुझाव रखे हैं।







