हजारीबाग में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा अर्द्धनिर्मित सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस फैलने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान चमेली देवी, उसके बेटे रवि साव और चाचा मदन साव के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल आनंद साव का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज…













