रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' दशकों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। अब तक इसके दस सीज़न प्रसारित हो चुके हैं। यह ऑइकोनिक शो एक बार फिर आने के लिए तैयार है। जहां इसके आखिरी यानी दसवें सीजन की टैगलाइन थी 'कब तक रोकोगे', वहीं ग्यारहवें सीजन की टैगलाइन है 'अगर कोशिश रखोगे जारी तो केबीसी हॉट सीट पर बैठने की इस बार होगी आपकी बारी।' इसमें भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन बुधवार से शुरू हो रहे हैं।










