जमशेदपुर के रामदास भट्ठा से अगवा बिल्डर का बेटा मुर्शिदाबाद से सकुशल बरामद, आरोपी फरार
जमशेदपुर : शहर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामदास भट्ठा में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक स्थानीय बिल्डर फिरदौस के 6 वर्षीय बेटे आरिश का अपहरण कर लिया गया। आरिश एलकेजी का छात्र है और घटना के समय घर के पास ही खेल रहा था। परिवार के सदस्यों द्वारा बिष्टुपुर थाना में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ। फुटेज में देखा गया कि…














