छोटी चीज़ हल्के में नहीं ली जानी चाहिए, कोहली के रणजी प्रदर्शन से लें सीख
रणजी ट्रॉफी के ग्रुप राउंड के मैचेज़ की शुरुआत हो चुकी है। इस बार जाने-माने क्रिकेटर विराट कोहली दिल्ली की टीम में हैं। जाहिर है कि वो एक स्टार क्रिकेटर हैं, ऐसे में मैदान में देखने के लिए अच्छी-खासी तादाद में भीड़ उमड़ गई। लेकिन विराट अपने उस अटैकिंग स्टाइल में नज़र नहीं आ पाए। अरुण जेटली स्टेडियम में उनकी टीम का मुकाबला रेलवे से चल रहा है। मैच के दुसरे दिन उनका प्रदर्शन एवरेज से भी कम रहा। छह रन बनाकर वो आउट हो गए। उनका विकेट हिमांशु सांगवान ने लिया।
इस बात को समझें
अगर हम सोशल मीडिया और इंटरनेट को देखें तो पाएंगे कि उनके फैंस इस प्रदर्शन से काफ़ी निराश हैं। 12 साल की वापसी के बाद भी विराट का बल्ला कमाल नहीं कर पाया। ऐसा नहीं है कि कोहली क़ाबिल नहीं हैं। वो एक इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं और कई रिकॉर्ड्स उनके नाम हैं। लेकिन इस मैच के उनके प्रदर्शन ने इस बात को साबित कर दिया कि जीवन में छोटी चीज़ों को भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। इसके अलावा, किसी भी प्रेशर में नहीं आना चाहिए।
वो सहज नहीं थे
हम स्वयं पर भी इस बात को लागू कर सकते हैं। जब स्थिति थोड़ी आरामदायक और हमारे अनुकूल होती है, तो हम उसमें सहज हो जाते हैं। जबकि कठिन परिस्थितियों में हम साहस के साथ खड़े होते हैं और खुद को मेंटली और फिज़िकली मज़बूत बनाने की कोशिश करते हैं। बहुत से इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद भी कोहली के लिए रणजी में खेलना और नायक के तौर पर धुआंधार प्रदर्शन करना...
पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
Here you can find lots of articles related to life events, movie reviewes, city news, autobiography, health, Cooking, travel and you can wri














