UP News: शाहजहांपुर में चार बच्चों की हत्या कर पिता ने दी जान, धारदार हथियार से रेता मासूमों का गला
Shahjahanpur Murder News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रोजा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने चार बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी जान दे दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
विस्तार
शाहजहांपुर में सनसनीखेज घटना में एक युवक ने अपने चार बच्चों का गला रेतने के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची जहां प्राथमिक जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई कि युवक मानसिक रूप से तनावग्रस्त था।
पत्नी थी मायके में
रोजा थाना क्षेत्र मानपुर चचरी गांव में राजीव कठेरिया (36) अपनी पत्नी कांति देवी और बेटी स्मृति (13), कीर्ति (9), प्रगति (सात) और बेटे ऋषभ (पांच) के साथ रहता था। कांति देवी बुधवार को गांव करतोली स्थित अपने मायके जा पहुंची थीं। घर पर राजीव और चारों बच्चे थे।










