'मैं हूं ना 2' में फिर रोमांस के साथ एक्शन करते हुए नज़र आएंगे शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान ने साल 2023 में अपनी रोमांटिक हीरो की इमेज बदलकर खुद को एक्शन हीरो के रूप में स्थापित किया। सालों बाद पर्दे पर वापसी कर उन्होंने फैंस के दिलों में दोबारा क़ब्ज़ा किया। हालांकि आज भी उनके चाहने वाले उनके रोमांटिक अंदाज़ के दीवाने हैं। अब वे अपने फैंस को पर्दे पर रोमांस और एक्शन करते नज़र आएंगे। जी हां, उनकी फिल्म ‘मैं हूं ना’ के अगले पार्ट की तैयारी शुरू हो गई है। साल 2004 में रिलीज़ हुई शाहरुख खान और सुष्मिता सेन की फिल्म 'मैं हूं ना' में फैंस को रोमांस के साथ वे एक्शन करते हुए नज़र आए थे। फिल्म में शाहरुख एक कमांडो की भूमिका में नज़र आए थे। इस फिल्म में उनके साथ जायेद खान, अमृता राव और सुनील शेट्टी भी अहम किरदारों में थे। फराह खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट के बनने की खबर से फैंस को एक बार फिर किंग खान के एक्शन अवतार को पर्दे पर देखने का मौका मिलने वाला है।...
Here you can find lots of articles related to life events, movie reviewes, city news, autobiography, health, Cooking, travel and you can wri









