कंप्यूटर से कंट्रोल कर पाएंगे स्मार्टफोन का म्यूजिक, आ रहा नया फीचर सांकेतिक तस्वीर नई दिल्ली अपना पर्सनल कंप्यूटर इस्तेमाल करते हुए आप स्मार्टफोन का म्यूजिक और वॉल्यूम भी कंट्रोल कर पाएंगे। माइक्रोसॉफ्ट की ओर से एक नए फीचर की टेस्टिंग की जा रही है, इसकी मदद से ऐंड्रॉयड यूजर्स को कंप्यूटर से ही स्मार्टफोन का म्यूजिक कंट्रोल करने का ऑप्शन मिलेगा। अभी यह फीचर लेटेस्ट विंडो बिल्ड पर 'Your Phone App' में मिल रहा है और इसे बहुत जल्द कंपनी की ओर से वर्जन 1.20041.82 और इसके बाद के वर्जन के लिए रोलआउट किया जाएगा। …

















