उत्तर प्रदेश में मोटे अनाज की सरकारी खरीद इस दिन से शुरू #millettrade #farmersbenefit #indiamilletsउत्तर प्रदेश में 1 अक्तूबर से मोटे अनाज क
उत्तर प्रदेश में मोटे अनाज की सरकारी खरीद इस दिन से शुरू
उत्तर प्रदेश में 1 अक्तूबर से मोटे अनाज की खरीद शुरू होने जा रही है. इसके लिए तैयारियां जोरों पर है और इस खबर से किसान खुश भी नजर आ रहे हैं. बता दे कि मोटे अनाज की सरकारी खरीद के मद्देनजर राज्य में किसानों ने पंजीकरण भी कराना शुरू कर दिया है. किसान अपना पंजीकरण fcs.up.gov.in पर विजिट कर या UP Kisan Mitra एप के माध्यम से कर सकते हैं. आपको बता दे कि मोटे अनाज की खरीद एमएसपी पर होगी जहां विभिन्न मोटे अनाजों पर सरकार द्वारा MSP भी तय कर दी गई है जिसके मुताबिक मक्का की खरीद सरकार द्वारा 2400 रूपये प्रति क्विंटल, बाजार की खरीद 2775 रूपये प्रति क्विंटल, हाइब्रिड ज्वार की खरीद 3699 रूपये प्रति क्विंटल और मालवांडी ज्वार की खरीद सरकार द्वारा 3749 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से की जाएगी.











