नजफगढ़ विधानसभा के अंतर्गत झाड़ौदा कलां गांव में आगामी 23 और 24 मार्च को आयोजित होने वाले पारंपरिक वार्षिक मेले की तैयारियों को लेकर जनसभा एवं बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में मेले के दौरान आने वाले लगभग 50–60 हजार श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की सुविधा तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इसमें दिल्ली पुलिस और सिविल डिफेंस की तैनाती, ट्रैफिक नियंत्रण, आसपास के क्षेत्रों की सफाई, खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और क्षतिग्रस्त रास्तों की सुधार जैसे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही गांव के विकास की दिशा में 20 नई गलियों की स्वीकृति मिलने की जानकारी ग्रामीणों को दी गई और आश्वासन दिया गया कि यह कार्य जल्द पूरा कर झाड़ौदा कलां के निवासियों को समर्पित किया जाएगा।
उद्देश्य यह है कि झाड़ौदा कलां का यह पारंपरिक मेला सुरक्षित, व्यवस्थित और भव्य रूप से संपन्न हो, जिससे गांव की संस्कृति और परंपराओं को और मजबूती मिले।