इस तकनीक के जरिए लाख कोशिशों के बावजूद चोर नहीं चुरा सकता आपका मोबाइल
चैतन्य भारत न्यूज भीड़भाड़ वाले इलाके में सामान चोरी होने का ज्यादा डर रहता है। ऐसी जगहों पर सबसे ज्यादा चोरी मोबाइल की होती है। लेकिन अब आपके मोबाइल चोरी होने का खतरा नहीं रहेगा और यदि आपका मोबाइल चोरी हो भी जाता है तो आपको जल्द ही उसका पता चल जाएगा। दरअसल, अब एक ऐसी तकनीक विकसित हो गई है जिसके जरिए मोबाइल चोरी होने पर आपको तुरंत पता लग जाएगा। दरअसल, स्वीडन की कंपनी एरिक्सन ने एक ऐसी तकनीक का निर्माण किया है जिसमें चोर जैसे ही आपके मोबाइल को चोरी करने की कोशिश करेगा इस दौरान मोबाइल इतनी तेजी से वाइब्रेट होने लगेगा कि उसे पकड़ पाना मुश्किल हो जाएगा। लो फ्रिक्शन मोड़ में आ जाने कारण इसकी सतह काफी चिकनी हो जाएगी और साथ ही लगातार वाइब्रेट करने के कारण मोबाइल को पकड़ना बहुत मुश्किल हो जाएगा। हालांकि, अभी तक यह तकनीक बाजार में नहीं आई है। एरिक्सन ने इस तकनीक का पेटेंट करवाने के लिए फरवरी में आवेदन किया है। कंपनी का कहना है कि, पेटेंट मिलते ही इसका काम शुरू हो जाएगा। इस आने वाली तकनीक की सबसे खास बात यह है कि इसमें मोबाइल को चोरी से बचाने के लिए बायोमीट्रिक, फिंगरप्रिंट और पहचान के लिए ऑप्टिकल सेंसर लगाए गए हैं। यह सभी सेंसर अलग-अलग मोड पर काम करेंगे। लो फ्रिक्शन मोड़ के जरिए दिल की धड़कनों से भी यह पता लगाया जा सकता है कि मोबाइल मालिक का है भी या नहीं। कहीं इसे कोई दूसरा तो उपयोग नहीं कर रहा है। इसके अलावा हाई फ्रिक्शन मोड़ के जरिए यह पता लगाया जा सकता है कि मोबाइल हाथ में रखा है या जेब में या फिर कहीं दूसरी जगह रखा। इस तकनीक को लेकर कंपनी का मानना है कि, दुनियाभर में मोबाइल चोरी की घटनाओं को आसानी से रोका जा सकता है। बता दें, एपल के आईओएस सेवन ऑपरेटिंग सिस्टम से संचालित होने वाले आईफोन में एक्टिवेशन लॉक की सुविधा है। इस फीचर के आने के बाद लंदन में आईफोन की चोरी से संबंधित घटनाओं में 24% जबकि सेन फ्रांसिस्को में 38% की कमी आई है। Read the full article










