पेगासस मुद्दे पर चर्चा को लेकर संसद में जहां गतिरोध लगातार जारी है वहीं लोकसभा के लिए आज अहम दिन है क्योंकि ओबीसी से जुड़े विधेयक पर चर्चा हो रही है। बता दें कि इस विधेयक के माध्यम से केंद्र सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को साधने की कोशिश कर रही है। इसके लिए वह राज्यों को ओबीसी की सूची बनाने का अधिकार दे रही है। लोकसभा में ओबीसी से जुड़े बिल पर चर्चा के दौरान लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि देश में ओबीसी के लिए 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण की व्यवस्था हो। अधीर रंजन ने कहा कि कुछ प्रदेशों में इससे भी ज्यादा है। उन्होंने तमिलनाडु का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां 69 फीसदी आरक्षण है। इसी तरह बाकी राज्यों को भी कानूनी तौर पर शक्ति मिले कि वो आरक्षण को 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ा सकें। #LokSabha #MonsoonSession2021 #Modi #INC #AdhirRanjanChowdhury #OBC #GrameenNews #NewsUpdate #NewsFlash https://www.instagram.com/p/CSY5MvVHUQH/?utm_medium=tumblr














