मप्र: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया विभागों का बंटवारा, जानें किन मंत्रियों को मिला कौनसा विभाग
चैतन्य भारत न्यूज भोपाल. मंगलवार को सरकार बनने के 29 दिन बाद मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का गठन हुआ था। बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट गठन के 24 घंटे बाद विभागों का बंटवारा कर दिया है। उन्होंने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए दी है। आइए जानते हैं किन मंत्रियों को मिला कौनसा विभाग- किस मंत्री को क्या मिला? नरोत्तम मिश्रा - गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय तुलसीराम सिलावट - जल संसाधन मंत्रालय कमल पटेल - कृषि मंत्रालय गोविंद सिंह - खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय मीना सिंह - आदिम जाति कल्याण मंत्रालय गौरतलब है कि बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। इसके बाद से अब तक वे बिना मंत्रीमंडल के ही कार्य कर रहे थे। इसे लेकर शिवराज विपक्ष के निशाने पर आ गए थे। कोरोना वायरस के संकट के बीच विपक्ष की ओर से लगातार हमला किया जा रहा था कि राज्य में कोई भी स्वास्थ्य मंत्री नहीं है, ऐसे में अब सरकार की ओर से तुरंत ही कैबिनेट मंत्रियों को विभाग बांट दिए गए। फिलहाल शिवराज ने अपना मंत्रिमंडल छोटा ही रखा है और वे लॉकडाउन के खत्म होने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। ये भी पढ़े... सरकार बनने के 29 दिन बाद शिवराज कैबिनेट का विस्तार, इन मंत्रियों ने ली शपथ मप्रः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बहुमत साबित किया, कांग्रेस के विधायक नहीं पहुंचे Read the full article











