हिमाचल: सिरमौर में नदियों के पास अवैध निर्माण और पर्यावरण उल्लंघन पर NGT सख्त, दिए जांच के आदेश Sirmaur News: राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण यानी एनजीटी की प्रधान पीठ नई दिल्ली ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बड़ा कदम उठाया है। नदियों और जल स्रोतों के पास कथित अवैध निर्माण और पर्यावरणीय उल्लंघनों के गंभीर आरोपों की जांच के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। मामले में आरोप है कि नदी तटों के समीप खनन निरीक्षण चौकी और वेब्रिज का निर्माण कर मलबा डंप किया गया है।...













