इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं प्रियंका के पति, दस साल छोटी इस एक्ट्रेस को दे बैठे थे अपना दिल
चैतन्य भारत न्यूज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी धाक जमा चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का आज 27वां जन्मदिन है। 16 सितंबर 1992 में निक का जन्म अमरीकी स्टेट टेक्सास के डैलास में पॉल केविन जोनास सीनियर के घर में हुआ था। जन्मदिन के इस खास मौके पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं निक की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं।
निक जोनस का असली नाम है निकोलस जेरी जोनस है। निक ने महज 7 साल की उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रख लिया था। साल 2006 में जब उनका पहला एल्बम 'इट्स अबाउट टाइम' आया था। इस दौरान निक की उम्र महज 13 साल थी। इस एल्बम के जरिए निक काफी मशहूर हो गए थे।
27 साल के निक की कुल संपत्ति करीब 25 मिलियन (177 करोड़ रुपए) है। इसके अलावा निक कई महंगी गाड़ियों के मालिक हैं। सूत्रों के मुताबिक निक एक लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के 35 से 70 लाख तक चार्ज करते हैं। निक ने ज्यादातर कमाई सोलो परफॉर्मर के तौर पर की है। इतना ही नहीं बल्कि अमरीका के सबसे महंगे लोकेशन पर निक का घर हैं।
निक ने साल 2018 में प्रियंका से शादी की। निक और प्रियंका की शादी में उद्योग जगत और बॉलीवुड से जुड़ी कुछ चुनिंदा हस्तियां शरीक हुई थी। जोधपुर में धूमधाम से शादी करने के बाद प्रियंका और निक ने दिल्ली में पहला रिसेप्शन दिया और उसके बाद मुंबई में दो रिसेप्शन दिए।
Read the full article









