जेईई-मेन,2019 में आवेदन की अंतिम तिथी 30 सितंबर
5 अक्टूबर को परीक्षा तिथी व शिफ्ट की सूचना जारी होगी, आधार कार्ड की अनिवार्यता समाप्त न्यूजवेव @ कोटा जेईई-मेन,2019 प्रथम चरण की परीक्षा के लिए 30 सितंबर (रविवार) तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। 5 अक्टूबर को वेबसाइट www.nta.ac.in या www.jeemain.ac.in पर विद्यार्थियों को आवटित परीक्षा तिथी व शिफ्ट की सूचना जारी कर दी जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद इसमें आधार कार्ड की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। अब कोई एक सरकारी पहचान पत्र, बैंक अकाउंट नंबर, पासपोर्ट नंबर या राशनकार्ड नंबर वैध माने जाएंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की वेबसाइट के अनुसार, यह कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा 6 से 20 जनवरी के बीच वीकएंड में शनिवार व रविवार को दो पारियों में आयोजित होगी। विद्यार्थियों को 8 से 14 अक्टूबर तक फार्म की त्रुटियों में सुधार करने का अवसर मिलेगा। याद दिला दें कि जेईई-मेन,2018 में कुल 10.43 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 8.97 लाख ने पेन-पेपर मोड में एवं 2.37 लाख स्टूडेंट्स ने ऑनलाइन मोड में पेपर दिया था। लेकिन यह पहला मौका होगा जब परीक्षा केवल ऑनलाइन मोड में ही होगी। एग्जाम सेंटर की सूची 21 अक्टूबर को
जेईई-मेन,2019 के लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र की सूचना 21 अक्टूबर को एनटीए वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। सूचना बुलेटिन में परीक्षा केंद्र बारे में तिथी 25 नवंबर अंकित है, जिसे संशोधित किया गया है। 17 दिसंबर को उन्हें ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी होंगे। रिजर्व से आधा, सामान्य से दोगुना आवेदन शुल्क जेेईई-मेन,2019 के लिए सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए आवेदन शुल्क 500 रू. तथा एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग व छात्राओं के लिए 250 रू. है। विदेशी परीक्षा केंद्रों पर सामान्य वर्ग के लिए शुल्क 2500 रू. एवं छात्राओं के लिए 1250 रू.है। आवेदन शुल्क ई-चालान डाउनलोड कर एसबीआई में जमा कराया जा सकता है। 3500 टेस्ट प्रेक्टिस सेंटर्स पर मॉक टेस्ट
एनटीए द्वारा जेईई-मेन की तैयारी के लिए देश में स्कूलों व इंजीनियरिंग कॉलेजों में 8 सितंबर माह से 3500 निःशुल्क टेस्ट प्रेक्टिस सेंटर (टीपीसी) खोले गए हैं। जो शनिवार एवं रविवार को खुले रहेंगे, जहां परीक्षार्थी पुराने प्रश्नपत्रों से कम्यूटर बेस्ड पेपर की तैयारी कर सकंेंगे। यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क है। टीपीसी पर विद्यार्थी शनिवार को 2ः30 से शाम 5ः30 बजे तक एवं रविवार को 11ः00 से 2ः00 बजे तथा 2ः30 से 5ः30 बजे तक प्रेक्टिस कर सकते हैं। इधर, सभी प्रमुख कोचिंग संस्थानों की कम्प्यूटर लैब में विद्यार्थियों को सीबीटी मोड में पेपर देने की प्रेक्टिस सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। डिप्लोमाधारी के लिए अवसर नेशनल काउंसलर देव शर्मा के अनुसार, डिप्लोमाधारी विद्यार्थी भी जेईई-मेन,2019 में चयनित होकर जेईई-एडवांस देने की पात्रता हासिल कर सकते हैं। इससे उन्हें आईआईटी में प्रवेश लेने का मौका मिल सकता है। जेईई-मेन,2019 में सिलेबस, आवेदन शुल्क एवं पेपर पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जनवरी व अप्रैल,2019 में होने वाली दोनो चरणों की परीक्षाओं में बेस्ट स्कोर के आधार पर विद्यार्थी अच्छे एनआईटी, त्रिपल आईटी, सीएफटीआई अथवा प्रीमियर इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन ले सकेंगे। Read the full article










