मात्र 7,999 रुपये में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी वाला भौकाली स्मार्टफोन, डिज़ाइन के साथ साथ कैमरा भी बेहद खास
बजट फोन के लिए पॉपुलर हो रही हॉन्ग-कॉन्ग की स्मार्टफोन कंपनी इनफिनिक्स ने आखिरकार भारत में नया सस्ता फोन Infinix Smart 4 Plus लॉन्च कर दिया है| इस फोन की सबसे खास बात बेहद कम कीमत में 6000mAh की बैटरी और बड़ा डिस्प्ले है| कंपनी ने फोन को सिर्फ एक ही वेरिएंट रैम 3 जीबी +32 जीबी में लॉन्च किया है. इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है|
आपको जानकर हैरानी होगी कि मिड-रेंज फीचर्स वाले इस सस्ते फोन की कीमत 8 हज़ार रुपये से भी कम रखी गई है| आइए जानते हैं फोन की डिटेल्स और जानें कितनी कीमत में लॉन्च हुआ ये फोन… इनफिनिक्स ने Smart 4 plus की कीमत 7,999 रुपये रखी है, जो कि इसके 3GB+32GB स्टोरेज वेरिएंट की है| इस फोन की पहली सेल 28 जुलाई से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी|
इनफिनिक्स के Smart 4 plus में 6.82 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका अस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 है. फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक Helip A25 प्रोसेसर दिया गया है| ये फोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड XOS 6.2 पर काम करता है. ग्राहक इस फोन को मिडनाइट ब्लैक, ओशल वेव और वॉयलट कलर में खरीद सकते हैं|
इनफिनिक्स स्मार्ट 4 प्लस के कैमरे की बात करें तो इसमें अपर्चर एफ/1.8 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो ट्रिपल LED फ्लैश और डेप्थ सेंसर सपोर्ट करता है| फोन में अपर्चर एफ/2.0, ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है|
सबसे दमदार है इस सस्ते फोन की बैटरी
पावर देने के लिए फोन में 6000mAh बैटरी दी गई है, जो कि 10W चार्जिंग के साथ आती है| इसको लेकर कंपनी का दावा है कि ये 23 घंटे की वीडियो प्लेबैक, 44 घंटे के प्लेबैक और 31 दिन के स्टैंडबाई टाइम के साथ आएगी|
इनफिनिक्स का ये स्मार्टफोन ड्यूल सिम सपोर्ट करता है| फोन के रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर जैसा फीचर दिया गया है| कनेक्टिविटी के लिए फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर्स हैं|
https://kisansatta.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-7999-%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%9a-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86/ #2020India, #Androidphone, #InfinixSmart4Plus, #Phoneaddicted, #Samartphone #2020india, androidphone, Infinix Smart 4 Plus, phoneaddicted, samartphone Business, e-Paper, In Focus, TECHNOLOGY, Trending #Business, #e-Paper, #InFocus, #TECHNOLOGY, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प