अपकमिंग: Poco F2 जल्द होगा लॉन्च, सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया
चीनी कंपनी पोको भारत में जल्द अपने पॉपुलर स्मार्टफोन Poco F2 पोको एफ2 को लॉन्च कर सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Poco के नए हैंडसेट को देखा गया है। यहां से इस फोन के कई स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं। फिलहाल कंपनी की ओर से नए स्मार्टफोन का नाम या जानकारी साझा नहीं की गई है।










