लोन EV के लिए, खर्च अपने शौक पर! BluSmart के मालिकों का खेल समझिए
ओला-उबर की तरह की कैब सर्विस देने वाली एक कंपनी है- ब्लू स्मार्ट. यह एक स्टार्टअप है, जिसकी शुरुआत जनवरी 2019 में हुई थी. ब्लू स्मार्ट की खास बात यह है कि इसके बेड़े में सभी गाड़ियां इलेक्ट्रिक हैं. इस कंपनी को तीन लोगों- अनमोल सिंह जग्गी, पुनीत सिंह जग्गी और पुनीत गोयल ने मिलकर शुरू किया था.
जाहिर है किसी भी स्टार्टअप को आगे बढ़ना है तो उसे पैसों की जरूरत पड़ेगी और यह पैसा आएगा लोन से. ब्लू स्मार्ट के फाउंडर में से दो- अनमोल सिंह जग्गी और पुनीत सिंह जग्गी ने भी ऐसा ही किया. इन्होंने भी लोन लिया लेकिन इससे इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने की बजाय अपने शौक पूरे किए. आरोप है कि जग्गी ब्रदर्स ने मिलकर 262 करोड़ रुपये की हेराफेरी की. इसे स्टार्टअप सिस्टम का सबसे बड़ा घोटाला माना जा रहा है. इसलिए सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने इन पर ऐक्शन लिया है. SEBI ने जग्गी भाइयों पर शेयर मार्केट में ट्रांजेक्शन करने पर रोक लगा दी है. साथ ही यह भी रोक लगाई है कि इन दोनों को किसी भी कंपनी में मैनेजमेंट के रोल में नहीं रखा जाएगा. इन्होंने यह सारा खेल कैसे किया? समझते हैं.
पूरा आर्टिकल यहां पढ़ें👇
लोन EV के लिए, खर्च अपने शौक पर! BluSmart के मालिकों का खेल समझिए







