धमकियों के बाद CM भगवंत मान का गोल्डन टेंपल दौरा: बोले - ‘सभी IP एड्रेस ट्रेस कर लिए, आरोपियों के बेहद करीब हैं’
अमृतसर | 22 जुलाई 2025 : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को अमृतसर पहुंचकर स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेंपल) में माथा टेका और वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब हाल ही में गोल्डन टेंपल को धमकी भरे ईमेल मिलने से प्रदेश में चिंता की लहर दौड़ गई थी। मुख्यमंत्री मान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें और गोल्डन टेंपल को कुछ समय से लगातार धमकी भरे ईमेल मिल रहे…















