नजफगढ़ विधानसभा में PWD के उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान क्षेत्र की मुख्य सड़कों और डिवाइडरों के आसपास लगे पेड़-पौधों की नियमित कटाई-छंटाई और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। साथ ही हरियाली बढ़ाने के लिए नए पौधे लगाने की योजना पर भी विस्तार से विचार किया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य सड़कों को सुरक्षित, स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखना था, ताकि क्षेत्र की सुंदरता बढ़े और नागरिकों को बेहतर वातावरण मिल सके।















