Ramadan 2020: चांद के दीदार के साथ कल से शुरू होंगे रोजे, जानें रमजान की खास बातें
रमजान इस्लाम धर्म का पाक महीना माना जाता है, जिसकी शुरुआत इस बार 24 अप्रैल यानी कि आज से हो चुकी है। वैसे तो रमजान का महीना आते ही लोगों के चेहरे पर एक रौनक आ जाती है। बाजारों में खाने-पीने के खास सामान खरीदे जाते हैं, लेकिन इस बार लॉकडाउन के चलते सभी पर्व और त्याहौर घरों में ही मनाए जा रहे हैं। वहीं धर्मगुरु ने भी मुस्लिम समाज के जोगों से घर में 5 वक्त की नमाज पढ़ने की अपील की है।











