भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं। उन्होंने आज जानी 10 अगस्त दोपहर एक ट्वीट में यह जानकारी दी। मुखर्जी जी ने ट्वीट में बताया कि वे एक अन्य बीमारी के चेकउप में अस्पताल गए थे, जहां उनकी रिपोर्ट कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पूर्व राष्ट्रपति ने ट्वीट में आगे लिखा है के उनके संपर्क में आए लोगों से खुद को सेल्फ आइसोलेट करने और अपना कोविड-19 टेस्ट कराने की अपील की है।







