कल 24 जनवरी को द्वारका नई दिल्ली स्थित सीसीआरटी के भव्य सभागार में विराट कवि सम्मेलन "एक शाम देशभक्तों के नाम" प्रेरणा दर्पण साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच एवं राष्ट्रीय कवि संगम के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।सीसीआरटी के अध्यक्ष, प्रसिद्ध रंगकर्मी श्री विनोद नारायण इंदुरकर जी व निदेशक श्री ऋषि वशिष्ठ जी के सानिध्य एवं मेरे संचालन में सम्पन्न कवि सम्मेलन में सभी कवियों ने देशभक्ति की कविताओं के साथ- साथ हास्य व्यंग्य, श्रंगार,करुण आदि विविध रसों की श्रेष्ठ कविताओं की बेहतरीन प्रस्तुति दी। सम्पूर्ण कवि सम्मेलन का सीधा प्रसारण सीसीआरटी के ऑफिसियल फेसबुक पेज एवं यूट्यूब पर भी किया गया। मेरे आमंत्रण पर सभी सहृदयतापूर्वक पधारे इसके लिए मैं कवियों एवं श्रोताओं को हार्दिक धन्यवाद देती हूँ। #dwarka द्वारका क्षेत्र दिल्ली का बहुत बड़ा उपनगर है लेकिन अभी तक यहाँ साहित्यिक एवं सांस्कृतिक वातावरण उतना नहीं बना है।मेरी इच्छा और प्रयास है कि देश की राजधानी के इस समृद्ध उपनगर में भी सांस्कृतिक साहित्यिक कार्यक्रम होते रहें जिससे आपसी सौहार्द का वातावरण निर्मित हो।लोग एक दूसरे से मिलें जुलें।सुख दुख में भागीदार बनें। संचालन - डॉ कीर्ति काले आमंत्रित कवि - श्री #rasikgupta डॉ #cmbhagat श्री #omprakashkalyane श्रीमती #baljitkaur श्री #sunilsharmahariyana श्री #eeshandube श्री #rameshgangele श्री #bajranglal श्री #hitendrakalyan #CCRT #vinodindurkar #rishivashisht https://www.instagram.com/p/Cn04lKkv66D/?igshid=NGJjMDIxMWI=










