कैंसर का इलाज करवा रहे ऋषि कपूर का छलका दर्द, कहा- मैं घर कब जा पाऊंगा...
चैतन्य भारत न्यूज बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर कई महीनों से न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। ऋषि कैंसर से पीड़ित हैं। उनकी सेहत का हालचाल जानने के लिए अब तक कई सेलिब्रिटी न्यूयॉर्क जा चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी ऋषि की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं जिनमें वह पहले से थोड़े कमजोर नजर आ रहे हैं। हाल ही में ऋषि ने ट्वीटर पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। Today I complete eight months here in New York. When will l ever get home? — Rishi Kapoor (@chintskap) May 30, 2019 ऋषि ने पोस्ट में लिखा कि, 'मुझे आज न्यूयॉर्क में आठ महीने हो गए हैं। अब क्या मैं कभी घर जा पाऊंगा?' ऋषि के इस इमोशनल पोस्ट से ही ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि शायद वह जल्द से जल्द अपने घर और परिवार के पास लौटना चाहते हैं। ऋषि के पोस्ट पर फैंस कमेंट कर उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। न सिर्फ फैंस बल्कि प्रसिद्द कवि कुमार विश्वास ने भी ऋषि के ट्वीट पर कमेंट कर एक शायरी लिखी। उन्होंने लिखा कि, 'स्याह रात नहीं नाम लेती ढलने का, यही तो वक्त है सूरज तेरे निकलने का।' स्याह रात नहीं नाम लेती ढलने का, यही तो वक़्त है सूरज तेरे निकलने का..! Get well soon @chintskap Ji — Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) May 31, 2019 बता दें ऋषि अब कैंसर मुक्त हो चुके हैं। लेकिन उन्हें इलाज पूरा होने तक वहां रुकना पड़ रहा है। पिछले महीने ही उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि, अब ऋषि कैंसर मुक्त हो चुके हैं और वह जल्द ही घर लौट जाएंगे। अब तक ऋषि से मिलने मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, अनिल अंबानी, टीना अंबानी, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, अनुपम खेर, प्रियंका चोपड़ा और विक्की कौशल जा चुके हैं। Read the full article










