दो भाजपा सांसदों का टिकट पक्का
दो भाजपा सांसदों का टिकट पक्का : हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए टिकट फाइनल करने को भाजपा ने मैराथन बैठकों का दौरा शुरू कर दिया है, सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के निवास पर लोकसभा चुनाव समिति की लगभग चार घंटे बैठक हुई । इसमें सभी दस लोकसभा सीटों पर संभावित दावेदारों के नामों पर विचार विमर्श किया गया । भाजपा को प्रदेश की आठ सीटों पर नए और दमदार चेहरों की तलाश है, सूत्रों के अनुसार अभी तक गुरुग्राम से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत और फरीदाबाद सीट से केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का ही टिकट पक्का माना जा रहा है, बाकि आठ सीटों पर भाजपा नए चेहरे उतारने की तैयारी में है । इन्हे भी पढ़े :- नशे के खिलाफ अभियान चलाएगा हरियाणा युवा शक्ति संगठन करनाल और कुरुक्षेत्र के सांसदों का पत्ता कटने वाला है बता दे की करनाल के सांसद अशिवनी चोपड़ा का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है, जबकि कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी भाजपा से नाता तोड़ चुके है, हिसार और सिरसा में नए चेहरों को उतारा जायेगा । रोहतक में दीपेंद्र को घेरने के लिए भाजपा सशक्त उम्मीदवार तलाश रही है, बैठक में लोकसभा चुनाव प्रभारी कलराज मिश्र, सह प्रभारी विश्वास सारंग ने एक एक सीट पर दावेदारों के नामो पर चर्चा की । भाजपा प्रभारी डॉ अनिल जैन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के साथ ही प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने अपनी पसंद के नाम चुनाव समिति को बताये । केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंदर सिंह, कृष्णपाल गुर्जर और राव इंद्रजीत, राष्ट्रिय सचिव सुधा यादव, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निर्मल बैरागी, सांसद रतन लाल कटारिया, कैबिनेट मंत्री ओपी धनखड़, कैप्टन अभिमन्यु भी मौजूद रहे । इन्हे भी पढ़े :- जिला बार एसोसिएशन में पांच अप्रैल को होगी चौधर की जंग दो भाजपा सांसदों का टिकट पक्का स्त्रोत :- अमर उजाला छायाचित्र भिन्न हो सकता है Read the full article








