बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ओटीटी की दुनिया में क़दम रखने जा रही हैं। आज यानी पांच सितंबर को एक्ट्रेस की बहुप्रतीक्षित थ्रिलर फ़िल्म 'जाने जा
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने ओटीटी की दुनिया में रखा क़दम
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ओटीटी की दुनिया में क़दम रखने जा रही हैं। आज यानी पांच सितंबर को एक्ट्रेस की बहुप्रतीक्षित थ्रिलर फ़िल्म 'जाने जान' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है।सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी अहम भूमिका में नज़र आने वाले हैं। 'जाने जान' को 21 सितंबर नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। करीना कपूर स्टारर यह फ़िल्म रहस्यमयी उपन्यास 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' पर आधारित है।













