उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को डीएम राजेंद्र प्रताप पांडेय और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह को हमीरपुर से हटा दिया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर के सेनानायक हेमराज मीणा को अजय कुमार के स्थान पर हमीरपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।










