कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और असम के सिलचर से पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी छोड़ दिया है। उन्होंने सोनिया गांधी को इस्तीफा सौंपे जाने के साथ ही अपना ट्विटर बायो भी बदलकर कांग्रेस की 'पूर्व सदस्य' कर दिया। कपिल सिब्बल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी आंखें बंद कर आगे बढ़ रही है। पिछले करीब 3 दशकों से कांग्रेस में जुड़ीं सुष्मिता ने पार्टी क्यों छोड़ी, इसके पीछे वजह स्पष्ट नहीं हो पाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा भेज दिया है। सुष्मिता, कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व में भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके संतोष मोहन देव की बेटी हैं। उनकी मां बिथिका देव भी विधायक रह चुकी हैं। #Assam #Guwahati #AllIndiaMahilaCongress #SushmitaDev #GrameenNews #NewsUpdate #NewsFlash #GrameenNewsAssam https://www.instagram.com/p/CSoDyeLswcO/?utm_medium=tumblr













