‘बालवीर रिटर्न्स’ के नए एपिसोड्स में दिखाया जाएगा अंतिम युद्ध ! बालवीर की बहादुरी और साहस ने लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। सोनी सब के जादुई फैंटेसी शो ‘बालवीर रिटर्न्स’ ने दर्शकों को लगातार बुराई पर अच्छाई की जीत की एक रोमांचक यात्रा पर ले जाना जारी रखा है। एक लम्बे अंतराल के बाद, ‘बालवीर रिटर्न्स’ ने सुपरपावर्स काल लोक बनाम वीर लोक के बीच बेहद प्रत्याशित लड़ाई के साथ वापसी की है। इससे पहले शो में नकाबपोश की जोरदार एंट्री देखने को मिली थी और इसमें अनन्या के अतीत का रहस्य दिखाया गया था। एक ओर, इन सभी सवालों के जवाब नहीं मिले थे, वहीं दूसरी ओर, नकाबपोश को उस हथियार की तलाश करते हुए दिखाया गया था, जिससे तिमनासा को खत्म किया जा सकता है।






















