5th Edition Of VivaTech में भारत में निवेश को लेकर क्या बोले पीएम
भारत को दुनिया में एक बड़े बाजार के रूप में देखा जाता रहा है। बड़ी-बड़ी कम्पनियाँ भारत में निवेश करने के अवसर तलाशा करती है। देश में पीएम मोदी की सरकार आने के बाद से कई कंपनियों के साथ डील हुई पर Corona की वजह से सब पर कुछ समय के लिए विराम लग गया। लेकिन अब एक बार फिर ये प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
प्रधानमंत्री मोदी, वीवाटेक के 5वें संस्करण को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं दुनिया को प्रतिभा, बाजार, पूंजी, पारिस्थितिकी तंत्र और ओपन मार्केट की संस्कृति इन पांच स्तंभों के आधार पर भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित करता हूं।













