करीना कपूर के भाई अरमान जैन ने सोमवार को अपनी मंगेतर अनीसा मल्होत्रा से शादी कर ली। उनकी शादी का वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हुए हैं
करीना कपूर के भाई अरमान जैन ने सोमवार को अपनी मंगेतर अनीसा मल्होत्रा से शादी कर ली। साथ ही उनकी शादी का वीडियो और तस्वीर दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुए हैं और लोग उन्हें काफी प्यार दे रहे हैं। करीना, करिश्मा, सैफ, तैमूर सभी हर तस्वीर और वीडियो में नजर आ रहे हैं। सभी ने खूब डांस किया और अब सभी के डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।



















