दिल्ली में मजदूरी करने वाले शिव प्रसाद निषाद के नाम से आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक में खाता खोलकर 221 करोड़ रुपये जमा कर दिए गए। उत्तर प्रदेश
गांव से दिल्ली तक यूपी के मजदूर का लेखा-जोखा, आईटी की नज़र में
दिल्ली में मजदूरी करने वाले शिव प्रसाद निषाद के नाम से आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक में खाता खोलकर 221 करोड़ रुपये जमा कर दिए गए। उत्तर प्रदेश के बस्ती के बरतनिया गांव में घर पर आयकर का नोटिस पहुंचा तो उन्हें जानकारी हुई।दिल्ली से आनन-फानन गांव पहुंचे शिव प्रसाद मंगलवार को आयकर विभाग कार्यालय गए तो अधिकारियों ने आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक के खातों का विवरण दिया।











