बचपन से ही दिल से जुड़ी बीमारी से जूझ रही हैं ऐश्वर्या, किया खुलासा
चैतन्य भारत न्यूज
टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखुजा ने अपने बारे में एक बड़ा खुलासा किया है जिसके चलते वह काफी सुर्खियों में बनी हुईं हैं। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया कि, वह काफी लंबे समय से दिल की बीमारी जूझ रही है और उनकी आंखों में भी दिक्कत है। लेकिन इसके बावजूद वो काम करती रहती हैं और अपनी हैल्थ का भी पूरा ध्यान रखती हैं।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
ऐश्वर्या ने कहा कि, 'मैं हमेशा अपने पिता से मजाक करती हूं कि उन्होंने कैसा डिफेक्टिव बच्चा पैदा किया है। मेरे दिल में जन्म से ही छेद है। कई तरीके की बीमारियों से जूझ रही हूं। मुसीबतों ने बहुत सारी बातों को जीवन में उतार चढ़ाव दिया है। मैं अपने शरीर का सम्मान करती हूं। अब काम से ज्यादा प्राथमिकता स्वास्थ्य और खुशी को देती हूं।'
बता दें ऐश्वर्या ने फिल्म 'उजड़ा चमन' के जरिए फिल्मी दुनिया में कदम रखा है। इस फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक हैं। उजड़ा चमन में सनी सिंह, सौरभ शुक्ला, मानवी गगरू, अतुल कुमार, शारिब हाशमी, करिश्मा शर्मा हैं। इससे पहले ऐश्वर्या टेलीविजन के 'लिफ्ट करा दे', 'सास बिना ससुराल', 'मैं ना भूलूंगी', 'खतरों के खिलाड़ी', 'हैलो कौन? पहचान कौन' जैसे मशहूर शोज में नजर आ चुकीं हैं। इसके अलावा वह कई शोज भी होस्ट कर चुकी है।
ये भी पढ़े...
बर्थडे स्पेशल : कुछ इस तरह सलमान की जिंदगी से हमेशा के लिए दूर हो गईं थीं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या राय के बेबी शॉवर की तस्वीरें आई सामने, बालों में गजरा लगाते दिखें अभिषेक
अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी में बेटी संग जमकर नाचे थे अमिताभ बच्चन, 12 साल बाद सामने आई तस्वीरें
Read the full article