बिना शर्त
अंतरिक्ष शर्तों पर नहीं चलता सितारों की रोशनी बिकाऊ नहीं होती प्रकृति का व्यापार नहीं होता आपकी साँसें उधार पर नहीं चलती
जैसे, आपका प्यार आपकी प्रार्थना आपका विश्वास आपकी चेतना माँ का अपने बच्चे को पुकारना पिता का अपने बाँहों में बच्चे को झुलाना
सितारे हमेशा रोशनी देते हैं, मांगते नहीं प्रकृति हमेशा देती है, मांगती नहीं यहाँ सब कुछ बिना शर्त होता है क्योंकि यहाँ सब कुछ देने के लिए होता है
आपके सोचने से पहले ही सितारों की रोशनी आपकी तरफ़ चल देती है आपके मांगने से पहले ही प्रकृति आपकी पसंद को आपकी और बढ़ा देती है
स्वयं को पहचानो, ऐसा अंतरिक्ष कहता है आप किसी के चेहरे की मुस्कुराहट हो बिना शर्त, आप किसी की आंखों की चमक हो आप ही प्रकृति, आप ही सितारे हो
~ राहुल सिंह











