नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कैसे फिल्म 'Heropanti 2' में मेरा किरदार देख, माँ हुई भावुक.
फिल्म हीरोपंती 2 आज रिलीज हुई है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी 'लैला' के किरदार में नजर आ रहे हैं और अपने किरदार लैला के लुक को लेकर नवाज काफी चर्चा में हैं। 'हीरोपंती 2' के लुक और रोल को लेकर नवाजुद्दीन से खास बातचीत की।
नवाज अपने लुक पर बातचीत करते हुए कहते है कि, 'हां बहुत अलग किरदार है, पहली बार ऐसा किरदार निभा रहा हूं। लैला लड़का है लेकिन उसकी कुछ हरकतें लड़कियों जैसी हैं'। नवाज हंसते हुए अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बताते हैं, 'मेरे किरदार में फिट होने के लिए लंबी तैयारी होती थी फिल्म की हीरोइन जितना वक़्त मेकअप और रेडी होने में लेती थी, लैला का उससे ज्यादा ही था। मुझे करीब मेकअप वैगेरह करके लैला बनकर सेट पर आने में 2 घंटे का वक़्त लगता था। लैला जैसी पर्दे पर लुक में है उससे कही ज्यादा पागलपंती उसके किरदार में है।'
मेकअप से जुड़े अगले सवाल पर नवाज कहते है, 'हां, पहले कहते थे कि लड़कियां मेकअप करती हैं लेकिन आजकल लड़के भी मेकअप करते हैं। पहले तो नहीं पता था लेकिन अब मेकअप किट में कई प्रोडक्ट्स जानता हूं, लेकिन हां ऐसे अभी बहुत से प्रोडक्ट हैं जिनके बारे में मुझे नहीं पता, कि किस लिए लगाए जाते हैं। या कैसे लगाते हैं, लेकिन अब मैं मेकअप से जुड़े कई प्रोडक्ट जानता हूं।'
लैला के लुक पर फैमिली रिएक्शन के सवाल पर नवाज हंसते हुए कहते है, हां फैमिली का रिएक्शन बहुत अलग था, ट्रेलर देख कर मेरी मां ने कहा कि अरे, ये कैसा है, 'लैला' लड़की जैसा। तू लड़की जैसा दिख रहा है, क्या है ये। तो मैंने उनसे कहा कि नहीं लैला है तो लड़का, बस उसकी हरकतें लड़कियों जैसी हैं। नवाज अपनी बात खत्म करते हुए कहते हैं कि ये रिएक्शन तो ट्रेलर देखकर आया था, अब देखिए फ़िल्म देखकर कैसा आता है।
VISIT : https://medhajnews.in/news/entertainment/Nawazuddin-Siddiqui-told-how-mother-got-emotional-after-seeing-my-character-in-the-film-Heropa