नगर पालिक निगम भिलाई के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 20 में विकास कार्यों को गति देते हुए 49.61 लाख रुपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस परियोजना का कार्य आदेश मेसर्स टार कारपेट प्राइवेट लिमिटेड को जारी किया गया है। योजना के तहत वार्ड 20 में शिव मंदिर से विजय तिवारी के निवास के सामने तक, सिंधु भवन के सामने तथा त्रिकोणा पार्क के तीनों ओर स्थित सड़कों का डामरीकरण किया जाएगा। लंबे समय से जर्जर सड़कों के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 20 में विकास कार्यों को गति देते हुए 49.61 लाख रुपये की लाग













