जनजातीय क्षेत्र भरमौर के खणी गांव के योगेश ठाकुर ने सी.बी.एस.ई. द्वारा आयोजित अर्थशास्त्र विषय में जे.आर.एफ. एन.ई.टी. परीक्षा उत्तीर्ण कर इलाके का नाम रोशन किया है। खणी गांव में गरीबी में पले योगेश ठाकुर के पिता धर्म चंद का देहांत हो चुका है तथा उनकी माता शिमलो देवी ने कठिन परिस्थियों में उसे पढ़ाया है। वर्तमान में प्रदेश विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एम.ए. कर रहे योगेश ने अपनी स्कूली शिक्षा खणी स्कूल से पूरी करने के उपरांत राजकीय महाविद्यालय भरमौर से स्नातक की पढ़ाई की है। अपनी इस उपलब्धि का













