"मनुष्य का जीवन अपने पुरुषार्थ से ही महान बनता है। यदि पग-पग पर आनेवाली बाधाओं से डरकर वह मार्ग छोड़ दे, तो उसे जीवन की पूर्णता कैसे प्राप्त होगी? जो व्यक्ति कठिनाइयों में भी धैर्य न खोकर, सत्कर्म करता हुआ आगे बढ़ता है, वही सच्चा वीर कहलाता है। सुख-दुख तो जीवन के चक्र हैं, परंतु जो विपत्ति में भी अपने धर्म से न डिगे, वही भवसागर को पार कर सकता है। अतः हे युवक! तू आलस्य का त्याग कर, सतत प्रयत्न कर, सफलता तुझसे दूर नहीं।"
@srbachchan.tumblr.com
I am Amitabh Bachchan









