सरसों में ₹75 की तेजी, तेल और खल में भी उछाल, देखें ! आज के ताजा दाम
Mustard Mandi Price: देश की प्रमुख मंडियों और प्लांट्स से मिले ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, आज बुधवार (6 अगस्त) को सरसों बाजार में मजबूती का रुख साफ़ तौर पर देखने को मिला। जयपुर में सरसों का भाव ₹25 के उछाल के साथ ₹7475/7500 हो गया, वहीं बरवाला में ₹75 की तेजी दर्ज की गई। सरसों तेल के मोर्चे पर, कच्ची घानी और एक्सपेलर दोनों ही कैटेगरी में तेजी का रुझान देखा गया। कोटा, अलवर और मुरैना में तेल ₹1610…












