*GOOD IMC* 🇮🇳🇮🇳😊 *Call:- 76005-27186* *तुलसी का पानी पीने के फायदे (Tulsi Ka Pani Pine Ke Fayde In Hindi)* *तुलसी (Tulsi) का पौधा तो सभी घरों में होता है। तुलसी की हर घर में पूजा होती है। लेकिन तुलसी का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। तुलसी या तुलसी के पानी के सेवन से स्वास्थ्य को बहुत लाभ होता है। तुलसी के पानी के सेवन से कई बीमारियां दूर होती हैं। तुलसी में विटामिन सी, कैल्शियम, जिंक, आयरन, सिट्रिक, टारटरिक और मैलिक एसिड जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। इसलिए रोजाना तुलसी के पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं। जानिए तुलसी का पानी पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं* *वायरल इंफेक्शन से बचाता है* तुलसी का पानी पीने से वायरल इंफेक्शन (Viral Infection) से बचा जा सकता है। अक्सर कर मौसम बदलने की वजह से लोगों को सर्दी-खांसी, बुखार जैसे इंफेक्शन हो जाते हैं। लेकिन अगर कोई रोजाना सुबह खाली पेट तुलसी के पानी का सेवन करता है, तो काफी हद तक इंफेक्शन से बच सकता है। *शुगर लेवल करता है कंट्रोल* तुलसी का पानी डायबिटीज (Diabetes) मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई डायबिटीज मरीज रोजाना सुबह तुलसी के पानी का सेवन करता है, तो उससे शुगर कंट्रोल में रहता है। *हार्ट मरीजों के लिए फायदेमंद* तुलसी के पानी का सेवन हार्ट (Heart) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल (Cholestrol) लेवल बढ़ गया हो, तो उसको नियमित रूप से तुलसी के पानी का सेवन करना चाहिए। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में आ जाता है। *त्वचा के लिए फायदेमंद* तुलसी के पानी का सेवन त्वचा के लिए भी लाभदायक साबित होता है। अगर कोई रोजाना तुलसी के पानी को पीता है, तो उससे त्वचा चमकने (Glowing Skin) लगती है। साथ ही पिंपल्स और झुर्रियों की शिकायत भी नहीं होती है। *आंखों के लिए फायदेमंद* तुलसी के पानी का सेवन आंखों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना तुलसी के पानी का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। *दांत होते हैं मजबूत* तुलसी का पानी दांतों के लिए भी बहुत लाभदायक साबित होता है। रोजाना तुलसी के पानी के सेवन से दांत मजबूत होते हैं। साथ ही यह दांतों में लगे कीड़े को भी खत्म करता है। http://wa.me/917600527186 *Good IMC*😊🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 https://www.instagram.com/p/CfaYQ8RKKXb/?igshid=NGJjMDIxMWI=