आज हम आपको बताने जा रहे हैं की कैसे आप माँ दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए कैसे प्रसाद लगा सकते हैं. इसके साथ ही आप आपने दोस्तों और परिवार वालों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं. नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा के भक्त पूरे रीति-रिवाज के साथ उपवास करते हैं. यहां देवी दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा की जाती है, नवरात्रि के हर दिन एक अलग भोग या प्रसाद बनाया जाता है ताकि मां दूर्गा का आर्शीवाद उन्हें मिल जाता है.
घट स्थापना मुहूर्त- इस बार नवरात्रि 10 से 19 अक्टूबर 2018 तक है. इस बार माँ दुर्गा नौका में बेठ कर आई है. और हाथी पर सवार होकर वापिस आपने धाम को जायेगी. इस बार घट स्थापना का मुहूर्त सिर्फ १ घंटा 2 मिनिट का है. यानी की सुबह 06:22 से 07:25 तक ही है.
नौ रूप नौ प्रसाद – परिवार में हर समय किसी न किसी की सेहत खराब रहती हैं तो आपको नवरात्रि के पहले दिन दिन माँ के चरणों में गाय का शुद्ध घी का प्रसाद लगाना चाहिए. आये दिन अगर आपके ऊपर कोई न कोई दुःख लगा रहता हो तो आप माँ को तीसरे दिन मां को दूध चढ़ाएं और इसका दान करें. कष्टों से मुक्ति व सुख की प्राप्ति के लिए नवरात्री के चौथे दिन माता को मालपुए का भोग लगाएं और दान करें. परिवार में सुख-शांति के लिए पांचवें दिन मां को केले व शहद का भोग लगाएं व दान करें. ऐसा करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं. सुन्दरता की प्राप्ति के लिए छठे दिन मां को मधु का प्रयोग प्रसाद के रूप में करना चाहिए. गरीबी दूर करने के लिए आपको नवरात्रि के सातवें दिन मां को गुड़ की चीजों का भोग लगाएं और दान भी करें. सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए आप नवरात्रि के दिन माता को नारियल का भोग लगाएं और दान करें. जीवन में हर सुख-शांति मिलती है अगर आप नवरात्रि के आखरी दिन मां को विभिन्न प्रकार के अनाजों का भोग लगाते और फिर उसे गरीबों को दान करते है तो.
नवरात्रि में माँ का ध्यान इस प्रकार करें – नवरात्रि में अगर दुर्गा माँ की सही तरह से पूजा और ध्यान करने से इन दिनों का जीवन भर लाभ मिलता हैं. इन दिनों आप मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मां का चित्र दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। यह दिशा उनकी ही है. जिससे पूजा का कई गुना लाभ मिलता हैं. इस दिशा में पूजा करने से माँ दुर्गा की कृपा आपके जीवन,घर और परिवार पर हमेशा बनी रहती है. आप जब भी माँ दुर्गा के ध्यान में बैठे तो आप उनके दुर्गा स्वरुप का ही ध्यान करें. जिसमें वो सिंह पर विराजमान हो.
नवरात्रि में धन प्राप्ति का टोटका – नवरात्रि का महत्त्व बहुत अधिक माना जाता है. इस समय किए गये उपाय आपको बहुत लाभ देते हैं. इस समय किए गये उपाय आपको बहुत ज्यादा लाभ देते हैं. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं की बहुत समय से चली आ रही पैसो की समस्या दूर करने के लिए आप इस उपाय को आजमाएं. धन प्राप्ति के लिए आपको श्री यंत्र की पूजा करनी चाहिए. आप आठवीं और नौवीं तिथि के दिन साफ स्थान पर उत्तर की दिशा में मुंह करके बैठे। अपने सामने लाल अक्षत की एक ढेरी बनाकर उस पर श्रीयंत्र रखें। श्रीयंत्र के सामने तेल के नौ दीपक जलाकर उपासना करें।माँ दुर्गा का ध्यान करें. पूजा के बाद श्रीयंत्र को पूजा स्थल पर स्थापित कर दें और अन्य सामग्री को बहते हुए जल में छोड़ दें। ऐसा करने से आपको जल्दी ही धान लाभ होगे.
पहले मां की पूजा सब कुछ उसके बाद, आपके साथ सदा रहे मां का आशीर्वाद!! शुभ नवरात्री
दिव्य है आंखो का नूर, करती है संकटों को दूर, मां की छवि है निराली, नवरात्रि में आई है खुशहाली, शुभ नवरात्री
!! जय माता दी !! मां दुर्गा से विनती है की आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, ध्यान, यश प्रदान करें!! हैप्पी नवरात्र!!
!! जय माता दी !! ओम सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते, हे मां तेरी सदा ही जय हो, मां दुर्गा आपकी सभी मनोकामना पूर्ण करें!! हैप्पी नवरात्री
दुख हरती, मंगल करती जय जय जय मां भगवती! आप सभी को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!!
आप सभी को नवरात्री के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई! मां दुर्गा के आशीर्वाद से आप सभी के जीवन में खुशियों की बहार आये! आपका जीवन मंगल दीपों से प्रज्जवलित हो! शुभ नवरात्री!!
shubh navratri artistic text background with goddess durga, poster or banner of indian festival navratri celebration. vector Illustration
महिषासुर को मारने वाली, रक्तबीज संघारने वाली।
तू चामुंडा, तू रुद्रानी, खडग खप्पर धारने वाली।
काली तेरे रूप से तो काल भी घबराता॥
इस नवरात्री कृपा कर दें हम पर दुर्गा माता.
जिनके सर पे हाथ तुम्हारा तूफानों में पाए किनारा।
वो ना बहके वो ना भटके तू दे जिनको आप सहारा।
जहाँ पे तेरा हो जगराता, कष्ट वहां ना आता॥
हम पर से दूर कर सारे कष्ट ओ माता
हाथो में चूड़ी चमके माथे में बिंदियां दमके,
कानो में बाली लटके बालो में गजरा महके,
लहराए केश ऐसे काली घटा के जैसे
सब के दुःख दूर करेगी इस नवरात्री माँ अम्बे
हम सबको जीवन की सीख देता रहे
आप सबको नवरात्री की शुभकामनाएं
जय माँ दुर्गे जय माँ अम्बे जय माँ जगदम्बे |
जय माँ भवानी जय माँ शीतला | जय माँ वैष्णो
जय माँ चंडी | सम्पूर्ण विश्व संरक्षक माता रानी
हम सबकी मनोकामना पूर्ण करे व हमे शक्ति का वरदान दे
जय माता दी हैप्पी नवरात्री
मुबारक हो आपको नवरात्री का यह त्यौहार |
माँ की ज्योति से प्रेम मिलता है,
सबके दिलो को आनंद मिलता है,
जो भी जाता है माता के द्वार,
उसे कुछ न कुछ जरूर मिलता है |
माँ दुर्गा के आशीर्वाद से
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो
दुआओं में शामिल हो इस तरह,
फूलों में होती है खुशबु जिस तरह,
माता रानी आपकी ज़िन्दगी में खुशियाँ दे इस तरह…
धरती पर होती है बारिश जिस तरह |
जय माता दी हैप्पी नवरात्री
नवरात्र है पूजा संकल्प की,
कभी न हार मानने वाली प्रवृति की,
निराशा में आशा की किरण की…
शक्ति आराधना कर नवरात्र को सफल बनाए
रोज माँ का आशीर्वाद मिलें,
इस नवरात्री आपको खुशियाँ अपार मिले |
शेराँ वाली मैयां के दरबार में,
दुःख दर्द मिटायें जाते हैं |
जय माता दी हैप्पी नवरात्री
सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस माँ के चरण में,
हम है उस माँ के चरणों की धूल,
आओ मिलकर चढ़ाएं माँ को श्रद्धा के फूल।
पग-पग में आपके फूल खिलें;
कभी ना हो दुखों का सामना;
यही है आपको हमारी तरफ से नवरात्रि की शुभकामना।
माँ की आराधना का ये पर्व है , माँ की 9 रूपों की भक्ति का ये पर्व है , बिगड़े काम बनाने का ये पर्व है , भक्ति का दिया दिल में जलाने का पर्व है…नवरात्रि की शुभकामनाएं!
सजा दरबार है और एक ज्योति जगमगाई है ,नसीब जागेगा उन जागरण करने वालो का
वो देखो मंदिर में मेरी माता मुस्करायी है.. जय माता दी हैप्पी नवरात्री
माँ नैना आपकी नैनों को ज्योति दे ,
माँ चिंतपूर्णी आपकी चिंता हरे ,
माँ काली आपके शत्रुओं का नाश करे ,
माँ मनसा आपकी हर मनोकामना पूरी करे ,
माँ शेरों वाली आपके परिवार को सुख शान्ति दे ,
माँ ज्वाला आपके जीवन में रौशनी दे ,
माँ लक्ष्मी आपको धन से मालामाल करे। जय माता दी !
The post नवरात्रि 2018 घट स्थापना मुहूर्त और ध्यान करने का नियम appeared first on Hindi Samachar | Latest Hindi Samachar | Samachar in Hindi | ताज़ा समाचार | हिन्दी समाचार | न्यूज़ पोर्टल हिंदी.