YOUR DESCRIPTION HERE
रेलवे ने फ्लेक्सी फेयर स्कीम के तहत एक साल से भी कम समय में 540 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व हासिल कर लिया है। फिलहाल रेल विभाग का इस योजना को बंद करने का कोई इरादा नहीं है। पिछले साल 9 सितंबर को शुरू की गई इस योजना के तहत 42 राजधानी, 46 शताब्दी और 54 दूरंतो ट्रेनों में केवल दस फीसद सीटें सामान्य कीमत की होती हैं, लेकिन उसके बाद बची हुई हर दस फीसद बर्थ के किराये में दस फीसद का इजाफा होता जाता है। लेकिन, यह कीमत 50 फीसद से अधिक नहीं बढ़ाई जा सकती है।















