राष्ट्रीय शिक्षा समिति टोहाना फतेहाबाद की ओर से आयोजित की गयी राज्य स्तरीय हिंदी व्याकरण प्रतियोगिता में राजवंशी स्कूल दौचाना के 11 विद्यार्थियों ने मेरिट एवं 25 विधार्थियों ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया | प्रथम वर्ग (5th-6th) में अवनी मिश्रा पुत्री श्री सुधीर मिश्रा एवं भाविका पुत्री श्री अमित ने 95% अंक प्राप्त कर हरियाणा राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया तथा नुपुर पुत्री श्री शमशेर सिंह एवं दिया पुत्री श्री सुशील कुमार ने 93% अंक हासिल कर द्वितीय स्थान हासिल किया तथा समीक्षा पुत्री श्री सुरेन्द्र , प्रीती पुत्री श्री राकेश शर्मा तथा गौरव मान पुत्र श्री ईश्वर मान ने मेरिट लेकर अपने माता पिता का नाम रोशन किया | द्वितीय वर्ग (7th-8th) में देवांशु पुत्र श्री दलीप सिंह, दीपेन्द्र पुत्र श्री नरेन्द्र कुमार तथा आशुतोष मिश्रा ने 93% अंक हासिल कर हरियाणा राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा मनोज मिश्रा ने भी 90% अंक प्राप्त कर मेरिट में अपना स्थान निश्चित किया | राजवंशी स्कूल के विद्यार्थियों ने अत्यधिक मेरिट लेकर हरियाणा राज्य के सर्वोपरि 6 विद्यालयों में अपना स्थान हासिल कर विद्यालय परिवार एवं समस्त दौचना गाँव को गौरवान्वित किया है । (at Narnaul) https://www.instagram.com/p/CR_IGuEFmEg/?utm_medium=tumblr













