अद्भुत है ‘आदियोगी’ शिव की 112 फीट प्रतिमा, जानिए इसके बारे में
Adiyogi Shiva Temple: 24 फरवरी, 2017 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाशिवरात्रि के पावन मौके पर ईशा योग केंद्र में भगवान शिव की 112 फीट की प्रतिमा का अनावरण किया था। ईशा फाउंडेशन के मुताबिक, धरती के इस सबसे विशाल चेहरे की प्रतिष्ठा मानवता को ‘आदियोगी’ शिव के अनुपम योगदान के सम्मान में दी गई है। भगवान शिव के इस विशाल चेहरे को सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने डिजाइन करके अपनी कला का प्रदर्शन किया है। ये मंदिर तमिलनाडु में स्थित है और यहां हर हर दिन हजारों पर्यटक दर्शन के लिए आते हैं और कई विदेशी पर्यटक भी इस मंदिर का अद्भुत नजारा देखने आते हैं।
Also read : https://hindi.rapidleaks.com/religion/adiyogi-shiva-temple/














