भारत में दिखा सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा, नासा ने जारी की चेतावनी
चैतन्य भारत न्यूज साल 2019 के आखिरी सूर्यग्रहण की शुरुआत हो चुकी है। सुबह करीब 8 बजे शुरू हुए इस ग्रहण का असर दोपहर डेढ़ बजे तक रहेगा। ऐसे में सूर्य ग्रहण को लेकर अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने चेतावनी जारी की है। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); नासा ने लोगों को सूर्य ग्रहण के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। इसके साथ ही सूर्य ग्रहण की तस्वीरें लेते वक्त भी सोलर फिल्टर्स का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया गया है। नासा के मुताबिक, यह ग्रहण खूबसूरत होने के साथ-साथ खतरनाक भी होगा। रिंग ऑफ फायर इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण एक आग की अंगूठी की तरह नजर आया है। वैज्ञानिक इसे ‘रिंग ऑफ फायर’ का नाम दे रहे हैं। इस ग्रहण में सिर्फ सूरज का मध्य भाग ही छाया के क्षेत्र में आता है जबकि सूर्य के बाहर का क्षेत्र प्रकाशित रहता है। आइए देखते हैं भारत के अलग-अलग शहरों में कैसा रहा सूर्य ग्रहण का नजारा। तमिलनाडु के चेन्नई में ऐसा रहा सूर्यग्रहण का नजारा... Tamil Nadu: Solar eclipse witnessed in Chennai pic.twitter.com/7cDz6NSgmc — ANI (@ANI) December 26, 2019 गुजरात के अहमदाबाद में भी सूर्यग्रहण का दिखा... Gujarat: Solar eclipse witnessed in Ahmedabad. pic.twitter.com/EpUqIDWOpD — ANI (@ANI) December 26, 2019 केरल के कोच्चि में भी सुबह-सुबह सूर्यग्रहण का असर दिखा... Kerala: Solar eclipse begins; latest visuals from Kochi. pic.twitter.com/qdt0O52ZiX — ANI (@ANI) December 26, 2019 ओडिशा के भुवनेश्नर में कुछ इस तरह दिखा सूर्यग्रहण... Odisha: Solar eclipse begins; latest visuals from Bhubaneswar. pic.twitter.com/iWtol26BlA — ANI (@ANI) December 26, 2019 ये भी पढ़े... आज है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए क्या होता है ग्रहण और इसे देखने के नियम साल के पहले पूर्ण सूर्यग्रहण का दिखा अद्भुत नजारा, नासा ने जारी की खूबसूरत तस्वीरें सूर्यग्रहण 2019 : इन राशियों के लिए बुरा साबित होगा साल का दूसरा सूर्यग्रहण, जानिए इससे बचने के उपाय Read the full article














