Solar Eclipse 2019 : आखिर क्या होता है सूर्य ग्रहण और यह लगता कैसे है? यहां जानिए
चैतन्य भारत न्यूज आज यानी 2 जुलाई को साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण लग रहा है। भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण रात 10 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा जो कि रात 3 बजकर 21 मिनट तक चलेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण करीब 4 घंटे तक चलेगा। हालांकि, भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इसका प्रभाव केवल दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर और दक्षिणमध्य अमेरिका, अटलांटिका,ला सेरेना, सैन जुआन, ब्रागाडो, जूनिन औररियो कुआर्टो, चिली और अर्जेंटीना जैसे देशों में ही देखा जाएगा। कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर हर साल आने वाला यह सूर्य ग्रहण होता क्या है? तो हम आपको आज बता रहे हैं कि आखिर क्या होता है सूर्य ग्रहण और यह लगता कैसे है?
क्या होता है सूर्य ग्रहण पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है और साथ-साथ वह सौरमंडल में सूर्य के चक्कर भी लगाती है। पृथ्वी का खुद का एक उपग्रह है जिसका नाम है चांद या चंद्रमा जो पृथ्वी के चक्कर लगाता है। इस दौरान जब भी चंद्रमा अपनी धूरी पर चलता हुआ सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, तो उस समय पृथ्वी पर सूर्य दिखना बंद हो जाता है। इसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
ऑनलाइन माध्यम से देखें सूर्य ग्रहण यह सूर्य ग्रहण भारत में रात में होगा इसलिए यहां दिखाई नहीं देगा। लेकिन यदि आप सूर्य ग्रहण देखना चाहते हैं तो सैन फ्रांसिस्को की एक्सप्लोरटोरियम संग्रहालय (Exploratorium Museum) की वेबसाइट https://www।exploratorium।edu/ पर लॉग इन कर इसे सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, यह संग्रहालय चिली के राष्ट्रीय विज्ञान फाउंडेशन के सेरो टोलो वेधशाला से सूर्य ग्रहण का सीधा प्रसारण करेगा। भारतीय समयानुसार यह लाइव प्रसारण रात 12:53 पर शुरू होगा। ये भी पढ़े... 2 जुलाई को है साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में सूतक का समय सूर्यग्रहण 2019 : इन राशियों के लिए बुरा साबित होगा साल का दूसरा सूर्यग्रहण, जानिए इससे बचने के उपाय Read the full article















