नेपाल सहित भारत के 13 सतलोक आश्रमों में जगतगुरू तत्वदर्शी Sant Rampal Ji Maharaj के 39वें बोध दिवस के पावन अवसर पर तीन दिवसीय विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर संत गरीबदास जी महाराज द्वारा उच्चारित अमृतमयी वाणियों का अखंड पाठ, तत्वज्ञान आधारित सत्संग तथा अनेक सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मानवता की सेवा और सामाजिक सुधार का प्रेरणादायक संदेश देता है। इस पावन एवं ऐतिहासिक अवसर पर सभी को सपरिवार सादर आमंत्रित किया जाता है।














